Our Vision

अखिल भारतीय कठेरिया समाज (पंजी) की भविष्य योजनाएं :-

  1. भविष्य की योजनाओं के कार्यक्रमों में सबकी भागीदारी स्थापित होगी |
  2. दिल्ली में कठेरिया भवन हेतु भूमिका व्यक्तिगत अथवा दिल्ली विकास प्राधिकरण दिल्ली से प्राप्त करने का संकल्प रहेगा |
  3. संस्था का प्रयास होगा युवा शक्ति व महिला वर्ग को सम्मिलित कर संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाए |
  4. . संस्था में मार्ग दर्शक मंडल एवं योजना उपक्रम क्रियान्वित हेतु बॉडी का गठन होगा |
  5. . संस्था प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में चयनित लोगों का सम्मान प्रदान करने का लक्ष्य होगा |
  6. भारत के समस्त प्रांतों की युवा शक्ति को संस्था में सदस्यता प्रदान की जाएगी |
  7. समाज के राजनीतिक दलों में सक्रिय राजनेताओं का अभिनंदन एवं सहयोगी बनाया जाएगा |
  8. कठेरिया एक स्वैच्छिक संस्था है धानुक जाति है दोनों के उत्थाननार्थ कार्य होंगे |
  9. शिक्षा उद्योग कृषि लघु उद्योग प्रशिक्षण केंद्र सूचना तंत्र अर्थ केंद्रों में सम्मिलित होंगे |
  10. अखिल भारतीय कठेरिया समाज पंजीकृत संस्था में उद्देश्य पूर्ति हेतु संशोधन होगा |
  11. कठेरिया वंश के लेखकों साहित्यकारों शोधकर्ताओं सिविल कोचिंग संचालित करते वाले खेल प्रतिभागियों चिकित्सकों इंजीनियरों उद्योगों में प्रथम पटल एवं समाज सेवी प्रेस मीडिया पत्रकार आदि को सहायता प्रदान करने की श्रंखला होगी |
  12. . स्व. र्मिजाजीलाल, विधायक सम्मान अलंकरण का आरंभ होगा |
  13. स्वर्गीय गंगाराम धानुक स्वतंत्रता सेनानी वरिष्ठ समाज प्रेरक सम्मानित पत्रांक आरंभ होगा |
  14. स्व. रमेशचंद्र आईएएस के नाम पर ज्ञान पुरस्कार की योजना शीघ्र लागू होगी |
  15. धानुक जाति संख्या 10 करोड जिसमें धानक धानका है रॉयल्टी प्राप्त करना लक्ष्य होगा